फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two students riding bike injured in collision with ambulance

Mirzapur News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र घायल

Fri, 21 Jul 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two students riding bike injured in collision with ambulance
चुनार। थाना क्षेत्र के बालूघाट स्थित पक्का पुल पर बुधवार को देर शाम मेड़िया घाट की ओर से तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर के लाबेला निवासी अनुज कुमार गौतम (25) गांव के ही श्रवण कुमार (24) के साथ बुधवार को देर शाम मिर्जापुर से आईटीआई की परीक्षा देकर लौट रहे थे। रास्ते में चुनार पक्का पुल पर मेड़िया की तरफ से आ रहे सरकारी एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार अनुज व श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए दोनों युवकों को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। सूचना पर परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि पक्का पुल पर बाइक सवार युवकों के घायल होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए वाराणसी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed