फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two smugglers arrested with heroin worth 25 lakh

Mirzapur News: 25 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with heroin worth 25 lakh
जिगना पुलिस द्वरा गिरफ्तार हेराईन तस्कर। स्रोत- पुलिस - फोटो : Archive
एसओजी और जिगना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 138.40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ बाइक और दो मोबाइल बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसओजी और जिगना थाने की संयुक्त पुलिस टीम को शनिवार को सफलता मिली। पुलिस ने पाली बार्डर के पास बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 138.40 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को एसओजी और जिगना पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने जिगना थाना क्षेत्र के पाली बार्डर के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शनि कुमार निवासी बनरहिया बारी, बरकछा, कोतवाली देहात और सुभाष कुमार (35) निवासी मंधातापुर, बरकछा कलां, कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 138.40 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जिगना थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed