फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two real sisters died by drowning in a pit while baiting fish

मछली को चारा डालते समय गड्ढे में डूबकर दो सगी बहनों की मौत

Sat, 07 Sep 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two real sisters died by drowning in a pit while baiting fish
लालगंज। थाना क्षेत्र बहुती ग्राम सभा के अटारी मजरे में शुक्रवार दोपहर गड्ढे में मछली को चारा देते समय फिसल कर गिरने से दो सगी बहनें डूब गईं। घटना के थोड़ी देर बाद छोटी बहन का शव उतराया हुआ मिला। परिजनों ने खोजबीन किया तो गड्ढे में बड़ी बहन का शव भी बरामद हुआ। बहनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बहुती ग्राम सभा के अटारी मजरे के निवासी किशोर कुमार बिंद अपने मकान के पीछे सौ मीटर की दूरी पर मछली पालने के लिए गड्ढा बनाया हुआ है। गड्ढा चार से पांच फिट गहरा है। किशोर कुमार की बड़ी पुत्री सात वर्षीय अनामिका अपनी छोटी बहन चार वर्षीय अरांसी के साथ घर से चारा लेकर गड्ढे में मछलियों को खिलाने के लिए पहुंची थी। चारा डालते समय अरांसी का पैर फिसल गया। उसको गिरता देख बड़ी बहन अनामिका ने दौड़ कर अरांसी का हाथ पकड़कर उसे बचाने की कोशिश किया, पर दोनों गड्ढे में चली गई। मौके पर कोई बचाने वाला नहीं था। काफी देर बाद अनामिका का छोटा भाई पांच वर्षीय विशाल भी मछलियों को चारा खिलाने पहुंचा तो देखा की छोटी बहन अरांसी का शव उतराया हुआ था। विशाल ने घर पहुंच कर अपनी मां आशा देवी को बताया। परिजन मौके पर पहुंच कर देखा तो अरांसी का शव उतराया था, लेकिन अनामिका नहीं दिखाई दे रही थी। गड्ढे के अंदर कूद कर खोज किया तो अनामिका का शव मिला। परिजनों ने दोनों बच्चियों के शवों को बाहर निकाला और बिना पुलिस को सूचना के अंतिम संस्कार भी कर दिया। लालगंज थानाध्यक्ष श्याम बिहारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बहनों का शव देख भाई का बुरा हाल
लालगंज। किशोर कुमार बिंद व आशा देवी को तीन संतान में दो पुत्री व एक पुत्र है। इसमें सबसे बड़ी अनामिका और अरांसी सबसे छोटी थी। विशाल दोनों बहनों का एकलौता भाई है। घटना के बाद घर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बहन के शव को सबसे पहले छोटे भाई विशाल ने ही देखा था। दोनों बहनों के मौत के बाद भाई का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसाय के लिए बनाया गया गड्ढा बना काल
लालगंज। क्षेत्र निवासी किशोर कुमार बिंद ने घर के पीछे गड्ढे में व्यवसाय के लिए मछली पालन कर रहा था। उसे क्या पता था कि गड्ढा उसकी बेटियों के लिए काल बन जाएगा। गड्ढे में बैरिकेडिंग भी नहीं है। इस कारण गड्ढे में गिरने से दोनों बहनों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed