फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two policemen suspended for illegal extortion, case filed against three

Mirzapur News: अवैध वसूली में दो पुलिसकर्मी निलंबित, तीन पर मुकदमा दर्ज

Thu, 06 Apr 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two policemen suspended for illegal extortion, case filed against three
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग निवासी मीट विक्रेता ने धमकी देकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए कटरा कोतवाली में तहरीर दी। इस मामले में लालडिग्गी चौकी में तैनात दो दीवान तौहीद व जावेद समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो दिन पहले सिपाही की मीट विक्रेता से बातचीत का आडियो वायरल हुुआ था। जिसमें सिपाही ने उच्चाधिकारी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया था। दो दिन पहले एक आडियो वायरल हुआ था। बताया गया कि आडियो लालडिग्गी चौकी में तैनात दीवान तौहीद खां का है। जो इमरान से मिलने की बात कह रहा है। साथ ही धमकी देते हुए उच्चाधिकारी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। वायरल आडियो का संज्ञान लेते हुए पुुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने दीवान तौहीद खां व जावेद अनवर को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इस मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग निवासी इमरान ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मीट बेचकर आजीविका चलाता है। इमामबाड़ा पर मीट की दुकान खोलने वाला था। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी चौकी में तैनात दीवान तौहीद खां व जावेद अनवर तथा उसके मोहल्ले के रहने वाले शाहिद फोन कर बराबर धमकी देते है कि उन्हें 10000 रुपये महीना दो, अन्यथा जान से मार देंगे और हाथ पैर तोड़ देंगे।
विज्ञापन

तहरीर में इमरान ने यह भी बताया कि पांच दिन पहले उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर 5000 रुपये इमामबाड़ा के पास ले लिया था। साथ ही धमकी दी कि बाकी 10000 रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। इससे पूरा परिवार डरा हुआ है। तहरीर के आधार पर कटरा कोतवाली में लालडिग्गी चौकी में तैनात दीवान तौहीद खां, दीवान जावेद अनवर व रामबाग निवासी शाहिद के खिलाफ भय में डालकर वसूली करने और आपराधिक धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि वायरल आडियो मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed