{"_id":"648b6c1e9f3cc4d6fb000368","slug":"two-people-died-in-separate-accidents-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-1059-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की गई जान
विज्ञापन
मिर्जापुर/लालगंज। देहात कोतवाली के भोड़सर गांव के पास बुधवार की रात ट्रक के टक्कर से सड़क पार कर रहा राजगीर मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना लालगंज थाना क्षेत्र के रेही गांव में घटी। जहां बृहस्पतिवार को दोपहर में पेड़ से टकराकर बाइक सवार किशोर की मौत हो गई।
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव निवासी रामजी (45) बुधवार की रात दुकान से समान लेने गए थे। वे समान लेकर अपने साथी के साथ सड़क पार कर रहे थे। सड़क पार करते समय अचानक ट्रक आ गया। साथी तो सड़क पार कर गया, परंतु रामजी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से परिजन एंबुलेंस से हादसे में घायल रामजी को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर ले गए। ट्रामा सेंटर में जांच के बाद डॉक्टरों ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। रामजी ने बीते 29 मई को अपनी पुत्री पुष्पा की शादी की थी। घर पर इस समय खुशी का माहौल था। रामजी की मौत से घर में मातम छा गया है। रामजी राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। उनसे तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। इनमें दो पुत्रों की शादी नहीं हुई है। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रक के टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत हुई है। हादसा करने वाले ट्रक व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
उधर, लालगंज क्षेत्र के मझियार गांव निवासी धर्मेंद्र (30) के साथ उसी गांव के शिवम (16) बाइक से लहंगपुर बाजार से घर लौट रहे थे। बाइक सवार रेही गांव के सामने पहुंचे थे, इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर ले गई। वहां चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र का उपचार किया जा रहा है। उधर, मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर गांव पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष लालगंज ज्ञानू प्रिया ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।