फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people died in road accidents in mirzapur one was crushed by Overspeed truck

Mirzapur: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, दूसरे की बाइक खड़े ट्रक से भिड़ी

Mon, 16 Oct 2023 12:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Oct 2023 12:49 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।अहरौरा थाना क्षेत्र के खागापुर पेट्रोल पंप के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। वहीं लालगंज थाना क्षेत्र के नैडी कठारी मार्ग बाइक सवार अधेड़ खड़े ट्रक से जा भिड़ा। 

विज्ञापन
Two people died in road accidents in mirzapur one was crushed by Overspeed truck
दुर्घटनाग्रस्त बाइक की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। अहरौरा  थाना क्षेत्र के खागापुर पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। वहीं लालगंज थाना क्षेत्र के नैडी कठारी मार्ग पर खड़े ट्रक में टकराने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई।

विज्ञापन


अहरौरा थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी विकास कुमार (30) पुत्र श्रीराम नारायन रविवार रात अपने घर से बाइक लेकर खदान की तरफ जा रहा था। खागापुर मौर्य पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों में कोहराम मचा है। विकास के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना लालगंज थाना क्षेत्र के नैडी कठारी मार्ग की है। जहां सोमवार सुबह ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के वाणीपुर निवासी 52 वर्षीय बाइक सवार श्रीकांत दुबे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़े। हादसे में श्रीकांत की मौत हो गई । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed