फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people died after being cut off from trains at different places

Mirzapur News: अलग-अलग स्थानों पर ट्रेनों से कटकर दो लोगों की मौत

Sun, 20 Aug 2023 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two people died after being cut off from trains at different places
जिगना/चुनार। विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बघौरा (पट्टी) गांव के सामने रेलवे लाइन पार करते समय अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी घटना चुनार कोतवाली क्षेत्र के धौहा गांव की है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से ससुराल में रह रहे बिहार निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय (40) पुत्र स्व. राजाराम पांडेय शनिवार को सुबह करीब 10 बजे घर से मधुमेह की जांच कराने की बात कह कर निकले थे। रास्ते में घर से लगभग डेढ़ किमी दूर जासा बघौरा के पट्टी गांव के सामने रेल लाइन पार करते समय अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद शव की शिनाख्त होने पर सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। राजेश तीन भाइयों में बड़े थे। राजेश से दो पुत्र एक पुत्री हैं। बड़ा पुत्र गणेश प्रसाद सेना में हैं। जो वर्तमान में जम्मू में है। दूसरे पुत्र सौरभ व पुत्री रोली पढ़ाई कर रहे हैं। घटना से पत्नी ममता देवी , पुत्री रोली व पुत्र सौरभ सहित अन्य लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। राजेश घर रहकर किसानी का कार्य करते थे। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बताया कि ट्रेन से कटकर मौत होेने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना चुनार कोतवाली क्षेत्र के धौहा गांव की है। थाना क्षेत्र के समुदवा गांव निवासी राजाराम के दामाद रोहतास बिहार निवासी उमेश (40) पुत्र भगवान दास शुक्रवार की रात घर से निकले थे। उनकी किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उमेश की पत्नी चंदा से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वे घर से निकल गए थे। उनका शनिवार को सुबह धौहा स्थित रेल लाइन पर क्षत-विक्षत शव मिला। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उमेश के परिजनों ने ससुराल वालों पर पुत्र के मौत की सूचना नहीं देने का आरोप लगाया। उमेश दो भाइयों में छोटे थे। उनसे दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वे मजदूरी कर परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करते थे। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। वह अपने ससुराल में रहता था। उमेश की पत्नी की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed