{"_id":"58f7b2224f1c1ba346472afc","slug":"two-people-cut-off-fast-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी जल्दी पार करने में दो लोग कट गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी जल्दी पार करने में दो लोग कट गए
mirzapur
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक से गुजरती ट्रेन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों जल्दबाजी मंे रेलवे की पटरी पार करे में बुधवार को ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाराणसी के लंका थाने के नुआंव गांव के रहने वाले लालबहादुर सिंह (55) नारायणपुर थाने के बारी गांव में खेती करते हैं। बुधवार की शाम लगभग छह बजे वे बरी गांव स्थित अपने खेत पर किसी काम से जा रहा थे। कजरहट गांव के सामने रेलवे फाटक के बंद था। जल्दबाजी में उन्होंने फाटक के बगल से अपनी मोपेड निकली और पटरी पार करने लगे। इसी दौरान डाउन लाइन पर ट्रेन आ गई। उन्होंने मोटर हटाने की कोशिश की लेकिन पटरी में पहिया फंस गया। हड़बड़ी में वे वाहन नहीं निकाल सके और ट्रेन की चपटे में आ गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के सामने घटी। गांव निवासी नौशाद उर्फ राजू (32) सुबह सात बजे शौच के लिए जा रहा था। जैसे से गांव के सामने रेलवे लाइन पार करने लगा कि उधर से ट्रेन आ रही थी। ट्रेन चालक ने सीटी बजाई लेकिन वह हड़बड़ी में भाग नहीं पाया और तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।