{"_id":"5941821d4f1c1bcc538b46e3","slug":"two-passengers-killed-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से कटकर दो यात्रियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से कटकर दो यात्रियों की मौत
mirzapur
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, उरई रेलवे स्टेशन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते समय बुधवार की दोपहर तीन बजेे मालगाड़ी से कटकर मिर्जापुर व भदोही जनपद के दो यात्रियों की कटकर मौत हो गई। एक साथ दो लोगों की मालगाड़ी से कटकर मौत होने की खबर लगते ही रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस से लेकर रेल अधिकारी तक भागकर घटना स्थल पर पहुंचे और मृतकों की शिनाख्त कराना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल से नंबर निकालकर फोन किया तो उनके परिजनों के बारे में जानकारी मिली।
बता दें कि दो युवक बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी ट्रेन को पकड़ने के लिए सीढ़ी से रेलवे लाइन पार करने की बजाय नीचे से ही जाने लगे। इसी बीच इलाहाबाद से मुगलसराय की ओर जा रही एक मालगाड़ी आ गई। जिसकी चपेट में आकर दोनों कट गए। बोगी के नीचे आते ही उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मालगाड़ी से दो यात्रियों के कटने की सूचना मिलते ही सभी के होश उड़ गए। आनन फानन में मालगाड़ी को आगे बढ़ाकर दोनों के शव जीआरपी थाने लाया गया। जहां उनके पास मिले मोबाइल नंबर पर फोन कर परिजनों का पता लगाया गया। जीआरपी ने बताया कि एक युवक की शिनाख्त राजकुमार पुत्र जगदीश निवासी बेनी बाबू की गली वासलीगंज तथा दूसरे की संदीप चौधरी पुत्र नागेश्वर चौधरी निवासी बड़ा गांव थाना गोपीगंज जिला भदोही के रूप में हुई। थानाध्क्ष एचडी यादव ने बतया कि शिनाख्त होने पर दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि राजकुमार की जनरल स्टोर की दूकान है। वहीं संदीप के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।