फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two-member CBI team reached Halia, searched MNREGA file

हलिया पहुंची दो सदस्यीय सीबीआई टीम, खंगाला मनरेगा की फाईल

Wed, 28 Jul 2021 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Two-member CBI team reached Halia, searched MNREGA file
हलिया। स्थानीय विकास खंड में वर्ष 2007-2010 में मनरेगा व क्षेत्र पंचायत से हुए कार्यों की जांच पड़ताल के लिए सीबीआई टीम बुधवार को ब्लाक पर पहुंची। इससे ब्लाक पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

दो सदस्यीय सीबीआई टीम सुबह लौहरौंह ग्राम पंचायत के मटिखना गांव पहुंची। वर्ष 2007-2010 में मनरेगा व क्षेत्र पंचायत मद से प्राथमिक विद्यालय दिघुली से कोटा तक बने तीन किलोमीटर संपर्क मार्ग के लिए कार्य के लिए कार्य करने वाले श्रमिकों जगन्नाथ, रन्नो, सोनिया का बयान दर्ज किया। पूछताछ में तीनों श्रमिकों ने उक्त योजना में किसी प्रकार का कार्य नहीं करना बताया। पप्पू नामक श्रमिक मौके पर नहीं मिला। जिसके बयान के लिए टीम ने बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे ग्राम रोजगार सेवक के साथ ब्लाक मुख्यालय बुलाया है। इससे पहले भी सीबीआई टीम इसमें कार्य कर चुके अन्य श्रमिकों का बयान दर्ज कर चुकी है। सीबीआई की टीम ब्लाक मुख्यालय हलिया पर भी गई। जहां क्षेत्र पंचायत का अभिलेख तैयार कर रहे एक युवक से पूछताछ कर उसका बयान दर्ज किया। लगभग दो घंटे तक अभिलेखों की जांच पड़ताल कर टीम ब्लाक पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर जिला मुख्यालय वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed