फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two lakh stolen including cash and jewelery

नगदी व आभूषण समेत दो लाख की चोरी

Thu, 22 Oct 2020 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Two lakh stolen including cash and jewelery
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ मुड़ेल गांव में बुधवार की रात एक किराना दुकान में दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोर बक्से में रखा 20 हजार रुपये नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण व दुकान के सामान उठा ले गए। सुबह घर से कुछ दूर स्थित धान के खेत में टूटा हुआ बक्सा मिला। जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी । सूचना पर पहुंची पुलिस मामले का छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

चंद्रगढ़ मुड़ेल गांव निवासी राजेश ने घर के बगल ही एक कमरे में किराना की दूकान खोला है। राजेश चार दिन पूर्व ही मुंबई चला गया था। किराने की दूकान राजेश की पत्नी रंजना देवी व उसका भाई ही चलाते हैं। बुधवार की रात रंजना देवी दुकान के दरवाजे का ताला बंद कर भाई के साथ अपने कच्चे मकान पर चली गई थी। गुरुवार की सुबह पांच बजे रंजना दुकान पर पहुंची तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। रंजना ने दूकान के अंदर जाकर देखा तो एक बक्सा गायब था और दूसरा बक्सा खुला पड़ा था। तब तक कुछ देर बाद सूचना मिली कि धान के खेत में एक टूटा बक्सा पड़ा हुआ है। रंजना देवी के मुताबिक चोर उनका बीस हजार रुपये नकदी समेत एक छागल, एक करधनी, एक पायल, एक सोने की लाकेट के अलावा कुछ किराना का सामान भी उठा ले गए हैं। चौकी प्रभारी योगेंद्र पाण्डेय ने बताया कि चोरी के मामले की छानबीन की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed