फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two lakh devotees visited Maa Vindhyavasini on the full moon day.

Mirzapur News: पूर्णिमा पर दो लाख भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए

Mon, 01 Jun 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees visited Maa Vindhyavasini on the full moon day.
नारायणपुर विकासखंड के मूसेपुर में सेनेटरी नैपकिन बनती समूह की महिलाएं
विंध्याचल। अधिक मास की पूर्णिमा पर रविवार को मां विंध्यवासिनी के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

मंगला आरती के बाद भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी के अनुसार दो लाख भक्तों ने मां के दर्शन किए।
पूर्णिमा तिथि के कारण विंध्यधाम क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। गंगा स्नान के बाद भक्त नारीयल, चुनरी, माला-फूल, रोरी-रक्षा, लचीदाना, कपूर और प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे। मां विंध्यवासिनी के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। मंदिर परिसर शंख, नगाड़ों और माता के जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गर्भगृह एवं झांकी के माध्यम से माता के दर्शन किए। दर्शन-पूजन के साथ बड़ी संख्या में परिवारों ने बच्चों का मुंडन और जनेऊ संस्कार भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर स्थित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed