फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two lakh devotees visited Maa Vindhyavasini on Paush Purnima.

Mirzapur News: पौष पूर्णिमा पर दो लाख श्रद्धालुओं ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

Sun, 04 Jan 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees visited Maa Vindhyavasini on Paush Purnima.
पौष पूर्णिमा तिथि पर मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन पूजन करने उमड़ा भक्तों का हुजूम फोटो - फोटो : अमर उजाला
विंध्याचल। पौष पूर्णिमा पर शनिवार को दो लाख से ज्यादा भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। पूजन कर सुख और समृद्धि की कामना की। मंगला आरती के बाद भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक अनवरत जारी रहा। कड़ाके के ठंड के बीच गंगाघाटों पर भी भीड़ रही।पौष पूर्णिमा पर शनिवार को गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के साथ प्रयागराज में कुंभ मेले का आगाज शुरू हो गया। स्नान ध्यान के बाद विभिन्न गलियों से किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही मां विंध्यवासिनी की एक झलक प्राप्त कर घर परिवार के कुशल मंगल के लिए कामना की। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद देवी भक्तों ने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी, देवताओं के साथ मां काली और अष्टभुजा देवी के दर्शन किए। श्री विंध्य पंडा समाज मंत्री भानु पाठक ने बताया कि पौष पूर्णिमा पर शनिवार को दो लाख से ज्यादा देवी भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। माता दरबार में उमड़ी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन



आईजी ने विंध्याचल मंदिर का किया निरीक्षण-मिर्जापुर। पौष पूर्णिमा के अवसर पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह द्वारा धाम परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया। नई व पुरानी वीआईपी मार्ग, कोतवाली मार्ग, मंदिर व गंगा घाट को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम देखे। श्रद्धालुओं से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
विज्ञापन



अविनाश बने विंध्याचल थानाध्यक्ष -मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने दो सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर विंध्याचल थाने पर नए प्रभारी की तैनाती की। क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर को क्षेत्राधिकारी लालगंज बनाया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात मुनेंद्र पाल सिंह को क्षेत्राधिकारी सदर बनाया। करनपुर चौकी प्रभारी अविनाश प्रकाश राय को विंध्याचल थाना प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed