फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two lakh devotees offered prayers in Kotarnath and performed darshan and worship.

Mirzapur News: कोटारनाथ में दो लाख भक्तों ने नवाया शीश, किया दर्शन पूजन

Tue, 09 Jan 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees offered prayers in Kotarnath and performed darshan and worship.
हलिया। पौष त्रयोदशी पर कोटार गांव में अदवा नदी के मध्य टीले पर स्थित कोटारनाथ शिव मंदिर में दो लाख से ऊपर शिव भक्तों ने शीश नवाया। सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजा का सिलसिला देर शाम तक चला। दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं ने मेले का भ्रमण कर खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन

अदवा नदी में स्नान करने के पश्चात माला, फूल और प्रसाद के लिए कतारबद्ध शिव भक्त मंदिर में पहुंचे। भोलेनाथ को भांग, धतूरा, बेलपत्र चढ़ाकर दूध अथवा जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में स्थित हनुमान जी, गणेश भगवान एवं माता सरस्वती का भी विधिविधान पूर्वक दर्शन पूजन किया। पौष त्रयोदशी पर बोल बम एवं हर-हर महादेव के उद्घोष और जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। मंदिर पुजारी सीताराम गिरी एवं जयराम गिरी ने बताया कि पौष त्रयोदशी तिथि पर दो लाख से अधिक भक्तों ने मंदिर में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed