फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two lakh devotees did the philosophy

ढाई लाख भक्तों ने किया दर्शन

Sun, 24 Sep 2017 12:23 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Sun, 24 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees did the philosophy
दर्शन की कतार
नवरात्र की तृतीया तिथि को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शनिवार को रंगबिरंगी पन्नियों और गुब्बारों से मां का दरबार सजाया गया था। मंगला आरती के बाद दर्शन-पूजन दौर शुरू हुआ तो आधी रात तक चलता रहा। तमाम भक्तों ने त्रिकोण परिक्रमा भी की।  अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों दर्शनार्थियों की। देर शाम तक ढाई लाख लाख श्रद्धालु दर्शन पूजन कर चुके थे।  
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही पुरानी वीआईपी, कोतवाली गली, जयपुरिया गली, फतेहपुरिया गली सहित अन्य गलियों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। गंगा स्नान के लिए जाने वाली गलियों में भी भीड़ उमड़ रही है। शेरकोठी गली में गंगा स्नान कर मंदिर जाने वाले अधिक संख्या में दिख रहे हैं। चुनरी में बंधा नारियर और ऊपर अड़हुल की माला हर हाथ में दिख रहा है। कई स्थानों पर कड़ाही पूजन के लिए व्यवस्था की गई है। दूर दराज से आए श्रद्धालु पकवान बना कर मां को अर्पित करने में जुटे हुए थे। मंदिर परिसर में बज रहे नगाड़ों और घंटियों से वातावरण भक्तिमय हो रहा था। मंदिर की छत पर एक ओर साधक साधना में लीन रहे तो वहीं दूसरी ओर यज्ञोपवीत और मुंडन के कार्यक्रम चल रहे थे। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर और गलियों में काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। गर्भगृह में एक साथ चार पंडों से अधिक की मौजूदगी को प्रतिबंधित किया गया है। जगह जगह बैरिकेडिंग कर रास्तों को सुगम बनाया गया है। अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दर्शन पूजन करने के बाद लोगों ने पहाड़ों पर बाटी चोखा दाल बना कर खाया पिया। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जतायी जा रही है।
विज्ञापन

दर्शन करने पहुंची खनन राज्यमंत्री
चील्ह। प्रदेश सरकार की खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय जी का भव्य स्वागत शास्त्री पुल पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने किया।  जिला महामंत्री रमेश दुबे  के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया गया। इस दौरान प्रदीप सोनकर, विनोद शंकर पांडेय, मालती त्रिपाठी, राजकुमारी खत्री, जयसिंह पाल, मनोज दुबे, देवप्रकाश पाठक, मनीष धर दूबे, सिद्धार्थ मिश्रा, निशांत दूबे, उत्कर्ष पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव, डाली अग्रहरी, उमा बर्नवाल, पिंकी सिंह,अनिता जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed