{"_id":"61a2716e57dcf111963d25a8","slug":"two-killed-in-separate-road-accidents-mirzapur-news-vns6248793179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल के पास शुक्रवार की रात नौ बजे ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर शनिवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी रामदेव यादव (30) पुत्र शिवनाथ यादव कालीन बुनाई का काम करते हैं। शुक्रवार की रात नौ बजे कालीन बुनाई का काम कर रामदेव यादव साइकिल से घर लौट रहे थे। वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल के पास पहुंचे थे कि चील्ह की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। रामदेव चार भाइयों में सबसे छोटे थे। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी घटना चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर शनिवार दोपहर की है। वराणसी के मोहन सराय निवसी अनिल गुप्ता (34)अपने साले आनंद कुमार गुप्ता निवासी घोसिया भदोही के साथ मिर्जापुर शादी में आ रहा था। गोपीगंज की तरफ से आ रहा बाइक सवार लखनपुर मवैया गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। टक्कर में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची चील्ह पुलिस ने घायल को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।मृतक को एक लड़का व लडकी है। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।