फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   two killed by train

लग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर दो युवको की मौत

Mon, 22 Feb 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
two killed by train
जमुई/कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुई पुलिस पिकेट के सामने शनिवार की रात को एक 22 वर्षीय युवक और शिवशंकरी धाम के पीछे ट्रेन से कटकर 26 वर्षीय युवक ने जान दे दी।
विज्ञापन

कजरहट चौकी क्षेत्र नुआंव निवासी 22 वर्षीय विवेक साहनी पुत्र राजेन्द्र साहनी गुजरात में काम करता था। शनिवार को गुजरात से छह बजे शाम को घर आया था और तुरन्त अपने रिश्तेदारी में गया। रात आठ बजे रिश्तेदारी से घर वापस आकर जैकेट लेकर अपने दादी से कहा कि आने के बाद खाना खाएगा। जमुई आटो स्टैण्ड पर अपनी बाइक को खड़ा कर 200 मीटर आगे रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दे दिया। रात को एक बजे गस्त पर निकले सिपाही शव देखकर कजरहट चौकी प्रभारी को सूचना दिया। सुचना पर कजरहहट चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराकर परिजनो को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। दो बहन में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना शिवशंकरी धाम के पास हुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पचेवरा गांव निवासी 26 वर्षीयच राजन शर्मा पुत्र राजेश शर्मा रविवार की शाम को शिवशंकरी धाम के पीछे अप लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दे दिया। स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed