फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two interstate smugglers arrested with heroin worth Rs 2.5 crore

Mirzapur News: ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2024 03:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Two interstate smugglers arrested with heroin worth Rs 2.5 crore
मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को क्षेत्र अंतर्गत रसूलागंज चौराहे के पास से कार सवार दो अंतरराज्यीय तस्करों को 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत ढाई करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मामले का खुलासा एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता कर किया।
विज्ञापन

अदलहाट थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के रसूलागंज चौराहे के पास से कार सवार दो हेरोइन तस्कर जाने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी कर कार सवार तस्करों को पकड़ा। कार की तलाशी ली गई तो 250 ग्राम के दो बंडल में हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर मोहम्मद सराफत निवासी वार्ड नंबर सात स्टुवरगंज थाना मोहनिया जनपद भभुआ कैमूर बिहार व साबिर कलंदर उर्फ एसकेटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से स्वीफ्ट डिजायर कार व उन दोनों के कब्जे से दो बंडल में 250-250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे मोहनिया बिहार से हेरोइन को लाकर वाराणसी व आसपास के अन्य जनपदों में मांग के अनुसार सप्लाई करते हैं। हेरोइन बिक्री के पैसे को आपस में बांटकर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed