फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two injured in a fight between student groups are in critical condition, 14 booked

Mirzapur News: छात्र गुटों में मारपीट में घायल दो की हालत गंभीर, 14 पर मुकदमा

Fri, 14 Jun 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Two injured in a fight between student groups are in critical condition, 14 booked
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बुधवार को शाम को दो बाइकों की टक्कर के बाद बीकाॅम और वीवोक के छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में उप आरक्षाधिकारी के निर्देश पर सुरक्षा सुपरवाइजर ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बुधवार को शाम को बीकाॅम और वीवाक के छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद कुछ छात्र धरने पर बैठ गए थे। जानकारी होने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राें को समझाकर धरना समाप्त कराया। इस मामले में आचार्य प्रभारी प्रो. वीके मिश्रा से बातचीत के बाद उप आरक्षाधिकारी मनोज मिश्रा के निर्देश पर सुरक्षा सुपरवाइजार असगर अली ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सुरक्षा सुपरवाइजर ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार को शाम को करीब छह बजे बजे ओल्ड एलटी और विंध्याचल हास्टल के बीच में अमन यादव और नितेश पांडेय की बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान विंध्याचल छात्रावास और शिवालिक छात्रावास के 15-20 छात्र वहां पहुंच गए। शिवालिक छात्रावास के छात्र अपने हाथों में डंडा, हथौड़ी आदि लेकर आए थे और विंध्याचल छात्रावास के छात्रों पर हमलावर हो गए। लाठी-डंडे, पत्थर और हथौड़ी से मारपीट की गई। मारपीट की इस घटना में छात्र नितेश पांडेय, मयंक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ अन्य छात्रों को भी चोटें आईं। उन्होंने बताया कि शिवालिक छात्रावास के छात्र प्रियांक यादव, आलोक मिश्रा, सुमित शेखर, मनीष पटेल, रोशन, अभिषेक कपूर, दीपेंद्र छपगई, अभिषेक प्रसाद तथा अमन यादव आदि द्वारा मारपीट की गई है। विंध्याचल छात्रावास के अनुज यादव, वैभव साल्वेज, अमनदीप, सुभमदीप यादव आदि छात्र इस घटना में शामिल थे। कुछ अन्य छात्र भी शामिल थे। जिनको वे नहीं पहचानते हैं।
विज्ञापन

घायल छात्रों को कुछ अन्य छात्र हेल्थ सेंटर में उपचार के लिए ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र नितीश पांडेय को एंबुलेंस में उच्च स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट किया जा रहा था। तभी शिवालिक छात्रावास के छात्र एंबुलेंस के पास पहुंच कर हमलावर हो गए। किसी तरह घायल छात्र जो बेहोशी की हालत में था, उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए रवाना कराया गया। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि प्रियांक यादव, आलोक मिश्रा, सुमित शेखर, मनीष पटेल, रोशन, अभिषेक, कपूर, दीपेंद्र छपगई, अभिषेक प्रसाद, अमन यादव, अनुज यादव, वैभव साल्वेज, अमनदीप, शुभमदीप यादव तथा अज्ञात के खिलाफ मारपीट और गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह का कहना है कि बीएचयू के दक्षिणी परिसर में कुछ छात्रों की बाइक आपस में टकरा जाने से दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसमें दो घायलों को रेफर ट्राॅमा सेंटर बीएचयू रेफर किया गया। उप आरक्षाधिकारी के माध्यम से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed