फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two including woman arrested with 1226 vials of banned cough syrup

Mirzapur News: 1226 शीशी प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two including woman arrested with 1226 vials of banned cough syrup
जिले में चुनार और ड्रमंडगंज पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 1226 शीशी प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी फरार हो गया है। महिला के पास से सौ ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी की कार सीज कर दी है।
विज्ञापन

चुनार पुलिस ने सोमवार की रात बालू घाट पक्का पुल ऐबकपुर तिराहे के पास से 1185 शीशी ओनरेक्स कफ सीरप के साथ पुनीत सिंह को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभय फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि आरोपी पुनीत सिंह बरेठी कोतवाली देहात जनपद मैहर, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह वाराणसी से प्रतिबंधित कफ सीरप खरीदकर कार से लेकर रीवा जा रहा था। इस सीरप का नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि पुनीत का साथी भाग गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। साथ ही उसकी कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह ड्रमंडगंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को दोपहर में ड्रमंडगंज घाटी से 41 शीशी ओनरेक्स कफ सीरप और 105 ग्राम गांजे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि बड़का मोड़ के पास हाथ में झोला लिए भैसोड़ की ओर जा रही महिला पुलिस को देखकर घबरा गई। संदेह होने पर उसके झोले की तलाशी ली तो कफ सीरप और ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी उर्मिला देवी, निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
ओनरेक्स कफ सीरप में कोडिन होने के कारण इसे प्रतिबंधित किया गया है। तमाम लोग इसका सेवन नशे के लिए करते हैं। - डाॅ. सुनील सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed