फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two including Tempo driver died due to truck collision while returning after seeing the fair

Mirzapur News: मेला देखकर लौटते समय ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक समेत दो की मौत

Thu, 26 Oct 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two including Tempo driver died due to truck collision while returning after seeing the fair
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर पहाड़ी के पास मंगलवार को देर रात मेला देखकर घर लौट रहे टेंपो में ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में टेंपो चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा कला निवासी सुरेंद्र कुमार पासवान (37) पुत्र श्याम नारायण टेंपो चालक थे। वे मंगलवार को रात में गांव निवासी अपने साथी आनंद कुमार (27) पुत्र नंदलाल के साथ शहर में दशहरा मेला देखने गए थे। रात करीब 12 बजे मेला देखकर दोनों टेंपो से घर लौट रहे थे। टेंपो बरकछा के जसोवर के पास पहुंचा था, उसी ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बरकछा चौकी प्रभारी विजय राय मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना देकर घायलों को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजवाया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। देहात कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को देर रात ट्रक के टक्कर से टेंपो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed