फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two including Peshkar arrested for taking bribe

Mirzapur News: पेशकार समेत दो घूस लेते गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two including Peshkar arrested for taking bribe
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर स्थित एसडीएम सदर कार्यालय पर मंगलवार की दोपहर एंटी करप्शन की टीम ने पेशकार और एक सहयोगी को तीन हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की टीम दोनों को शहर कोतवाली ले गई। वहां मुकदमा दर्ज किया गया। खतौनी पर नाम चढ़वाने के लिए दोनों ने 10 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र देवपुर गांव निवासी अंकित कुमार पांडेय ने एंटी करप्शन थाने पर 14 दिसंबर को बताया था कि दादा का नाम किसी कारण से फसली में कट गया था। उनका नाम : खतौनी में लाने के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन किया था। इस पर 10 हजार रुपये की मांग एसडीएम सदर के पेशकार राजेंद्र चौरसिया और अस्थायी रूप से नियुक्त मुंशी कुलदीप गौड़ ने की थी। एंटी करप्शन टीम ने अपने स्तर से जांच पड़ताल की। एंटी करप्शन की टीम ने केमिकल युक्त नोट उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

मंगलवार को अंकित पांडेय ने एसडीएम सदर के कार्यालय में पेशकार राजेंद्र चौरसिया और अस्थायी कर्मचारी कुलदीप गौड़ को तीन हजार रुपये पहली किस्त के रूप में दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन के निरीक्षक विनय सिंह ने टीम के साथ पहुंच कर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों पर शहर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। निरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि खतौनी पर दादा का नाम चढ़वाने के लिए 10 हजार की मांग की गई थी। पहली किस्त के रूप में तीन हजार देते दोनों को पकड़ा गया। प्राइवेट कर्मचारी कुलदीप ने पैसा लिया। उसने पेशकार को पैसा मिलने की बात बताई। जब पेशकार ने पैसा लिया तो उसको पकड़ा गया। पेशकार की पहले भी शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
जिस मामले में रिश्वत का आरोप है, उसमें शुक्रवार को ही आदेश जारी कर दिया गया था। पेशकार के क्रिया कलापों की विभागीय जांच भी होगी।
- गुलाबचंद्र, उपजिलाधिकारी सदर
एसडीएम के नाक के नीचे चल रहा था खेल, उनको जानकारी ही नहीं
मिर्जापुर। एसडीएम सदर के न्यायिक कार्यालय में उनके ही नाक के नीचे ही यह सब खेल हो रहा था लेकिन उनको जानकारी ही नही थी। वे दो- तीन महीने से ही लालगंज तहसील से सदर तहसील आए थे। लेकिन प्रशासन के कार्याें के चलते इधर उधर रहे और कार्यालय में क्या हो रहा है, इसकी उनको जानकारी ही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed