फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two including old woman died in separate road accident

अलग-अलग सड़क हादसे में वृद्धा समेत दो की मौत

Fri, 13 Nov 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two including old woman died in separate road accident
पड़री/कछवां। पड़री थाना क्षेत्र के पड़री बाजार में गुरुवार की शाम को ट्रक की टक्कर से वृद्धा और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं दूसरी ओर कछवां के बड़ापुर गांव के पास शाम को कार के धक्के से अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के पसैया लक्ष्मणपुर निवासी 34 वर्षीय रविशंकर पाल अपनी 60 वर्षीय मुनरी देवी पत्नी शेखू राम को बाइक से लेकर पड़री बाजार जा रहा था। सामान खरीदकर वह वापस घर जा रहा था। पड़री बाजार में थाने के सामने ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। इससे मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। पुत्र को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वृद्धा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ कछवां थाना क्षेत्र के केवटाबीर गांव निवासी 45 वर्षीय अटल बिहारी सिंह पुत्र कुंज बिहारी सिंह की कछवां नगर पंचायत के बॉर्डर पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। शाम को दुकान बंद कर बाइक से जैसे ही घर की तरफ मुड़े कछवां की तरफ से तेज रफ्तार कार ने बाड़ापुर के पास जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर से अटल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कछवां क्रिश्चियन हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अटल सिंह को एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed