{"_id":"632e01815aeb1b61ea7d15e8","slug":"two-including-laborer-died-after-being-struck-by-lightning-mirzapur-news-vns675795931","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चपेट में आकर मजदूर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की चपेट में आकर मजदूर समेत दो की मौत
विज्ञापन
पड़री/ड्रमंडगंज। जिले के दो अलग-अलग थानों पर बिजली गिरने से चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर में बृहस्पतिवार की शाम को मजदूर की और ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौधा गांव में शुक्रवार की दोपहर बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सोनभद्र जिले के सुकृत निवासी बाल करन बियार (19) पुत्र अंतू पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर स्थित छात्र शक्ति के खदान पर कार्य करता था। वह पोकलैंड मशीन पर हेल्पर का कार्य करता था। बृहस्पतिवार की शाम को वह सब्जी लेने बाजार गया था। सब्जी लेकर लौटते समय रास्ते में डगमगपुर के पास बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह तीन वर्षो से मजूदरी करता था। डगमगपुर खदान पर एक माह से काम कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेलन बरौंधा चौकी क्षेत्र के दिघुली गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद साढ़े तीन बजे रमेश पाल (27) पुत्र श्यामा पाल अपने खेत से धान की निराई कर वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान तेज गरज और चमक के साथ उनके पास ही बिजली गिरी। जिसकी चपेट में रमेश आ गए। सूचना मिलते ही परिजनों सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन रमेश पाल को बेलन बरौंधा स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन रमेश को लेकर मंडलीय अस्पताल गए। यहां भी डाक्टर ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। रमेश पाल खेती किसानी का काम करते थे। मौत की जानकारी मिलने के बाद रमेश पाल की पत्नी अनेश देवी, छह वर्षीय पुत्र शिवम व तीन वर्षीया पुत्री शिवानी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है। बिजली से हुई मौत की सूचना मिलने के बाद एसडीएम लालगंज विजय बहादुर सिंह ग्राम प्रधान सुरेंद्र जायसवाल के साथ ने मौके पर जाकर परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।