{"_id":"648cb1c7f4fa330af00a8da4","slug":"two-hunters-caught-three-absconding-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-1084-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो शिकारी चढ़े हत्थे, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो शिकारी चढ़े हत्थे, तीन फरार
विज्ञापन
हलिया। कैमूर वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में ददरी जंगल में बृहस्पतिवार की रात वन विभाग की टीम ने शिकार करने पहुंचे दो लोगों को दबोच लिया जबकि उनके तीन साथी भाग निकले। शिकारियों के पास से दो नाली बंदूक, टार्च और एक बाइक बरामद हुई। मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। वन विभाग को सूचना मिली की हलिया वन रेंज के कंपार्ट नंबर-3 पर कुछ लोग जानवरों का शिकार की नीयत से घूम रहे हैं। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी राम नारायण जैसल ने वन दरोगा अजय प्रकाश, चंद्रशेखर प्रजापति, वन रक्षक रामदास आदिवासी और शीतला बक्स सिंह को जंगल में भेजा। टीम जंगल में गस्त कर रही थी कि कुछ लोग टार्च चमकाते इधर-उधर घूम रहे थे। वन विभाग की टीम को देखकर शिकारी भागने लगे। इस पर टीम में शामिल कर्मचारियों ने दौड़ाकर हलिया निवासी शमीम उर्फ फिरंगी और जमशेद को गिरफ्तार कर लिया। इनके तीन साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए शिकारियों के पास से एक दो नाली बंदूक, एक टार्च और बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार शिकारियों को रेंज कार्यालय लाकर वन्यजीव अभ्यारण्य के तहत केस दर्ज जेल भेज दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी रामनारायण जैसल ने बताया कि हलिया कंपार्टमेंट नंबर-3 में हलिया-ददरी मार्ग के जंगल से दो शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके फरार शिकारियों की तलाश की जा रही है।
इनसेट-
-- -- --
कलवारी खुर्द गांव में मृत मिला मोर
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी खुर्द गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में पाया गया। सूचना पाकर पहुंचे वन दरोगा ने मृत मोर को कब्जे में ले लिया।
मोर के शव से दुर्गंध आ रही थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मोर की मौत में हुई होगी। वन विभाग की टीम मोर के शव की पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ भेज दिया। वन दरोगा लवकुश कुमार सिंह ने बताया कि मोर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर मोर की मौत कैसे हुई।