{"_id":"656cd34a349cb955930c5688","slug":"two-formacists-suspended-due-to-disturbances-in-investigation-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-9270-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जांच में गड़बड़ी मिलने पर दो फाॅर्मासिस्ट निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जांच में गड़बड़ी मिलने पर दो फाॅर्मासिस्ट निलंबित
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने 21 नवंबर को पड़री स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। वहां स्टाॅक में दवा की शीशी कम पाई गई थी और एंटी स्नेक वेनम की किट एक्सपायरी मिली थी। मंत्री के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच कराकर वहां तैनात दोनों फाॅर्मासिस्टों को शनिवार को निलंबित कर दिया।
प्रभारी मंत्री ने जिले में प्रवास के दौरान धान खरीद केंद्र, राजकीय चिकित्सालय, आंगनबाड़ी केंद्र, राजकीय चिकित्सालय, प्राथमिक विद्यालय के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री का औचक निरीक्षण किया था। जहां मंत्री नंदी ने दवाओं के साथ ही स्टॉक पंजिका की जांच की थी। उन्होंने स्टॉक पंजिका व दवाओं के रख-रखाव में कमी मिलने और कुछ एक्सपायरी दवाएं मिलने पर जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को संबंधित फाॅर्मासिस्टों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। इस पर सीएमओ की तरफ से गठित टीम की जांच में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में एक दवा की 200 शीशी कम मिली, जिसका हिसाब नहीं था। औषधि वितरण रजिस्टर नहीं मिला, जिसे संबंधित फाॅर्मासिस्टों द्वारा तैयार ही नहीं किया गया था। जांच में स्टॉक बुक एवं अन्य अभिलेखों का रख-रखाव ठीक नहीं मिला। एंटी स्नैक वेनम व सिफलिक्स किट एक्सपायरी मिला था। जांच में दवाओं की जानकारी एवं तथ्यों को छिपाने का प्रयास किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सीएल वर्मा ने बताया कि जांच समिति द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में तैनात फाॅर्मासिस्ट राकेश कुमार शर्मा एवं फाॅर्मासिस्ट प्रमोद कुमार द्वारा लापरवाही बरते जाने की पुष्टि के साथ ही निलंबन की संस्तुति की गई है। इसके आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में तैनात फाॅर्मासिस्ट राकेश कुमार शर्मा व प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।