फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two feet of water on Bahera Bridge; traffic disrupted.Two feet of water on Bahera Bridge; traffic disrupted.

Mirzapur News: बहेरा पुल पर दो फीट पानी, आवागमन बाधित

Wed, 30 Sep 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two feet of water on Bahera Bridge; traffic disrupted.Two feet of water on Bahera Bridge; traffic disrupted.
पुल पर भरे पानी के बीच गुजरते लोग।-सोशल मीडिया।
आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण प्रभावित, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें; प्रशासन ने लगाई ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन

सक्तेशगढ़। राजगढ़ विकासखंड के बहेरा गांव स्थित लश्करिया पुल पर करीब दो फीट पानी बहने से आवागमन बाधित हो गया है। इससे आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण प्रभावित हैं। नदी पार विद्यालय जाने वाले बच्चों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुरक्षा को देखते हुए अभिभावक बच्चों को पुल पार कर स्कूल भेजने से बच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले वर्ष इसी स्थान पर एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि जरगो जलाशय का जलस्तर 320 से अधिक पहुंचने से पानी का बहाव बढ़ गया और पुल जलमग्न हो गया। उन्होंने जलस्तर कम करने के लिए बांध से करीब एक फीट पानी निकालने की मांग की है। विधायक रमाशंकर पटेल ने जिलाधिकारी से वार्ता कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। चुनार एसडीएम अनेग सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जलाशय में क्षमता से अधिक पानी होने के कारण पुल पर जलस्तर बढ़ा है। लोगों और स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए पुल पार कराने को ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाई गई है। लेखपाल और कानूनगो को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। ग्रामीणों ने जलस्तर नियंत्रित कर जल्द आवागमन सुचारु कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed