फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two employees of Navodaya School suspended

नवोदय विद्यालय के दो कर्मचारी निलंबित

Sat, 25 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 25 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two employees of Navodaya School suspended
सराज क्षेत्र के केउली में निजी मकान में चल रहा राजकीय माध्यमिक पाठशाला। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नवोदय विद्यालय संगठन एडिशनल कमिश्नर, लखनऊ अंबेश कुमार सिंह ने दो फरवरी को दूषित भोजन से बच्चोंे के बीमार होने के मामले में नवोदय विद्यालय पटेहरा की स्टाफ नर्स रीता पांडेय व खानपान सहायक राकेश सिंह को निलंबित कर दिया है। इस मामले में अभी चार के खिलाफ जांच चल रही है।


बसंत पंचमी के दिन दो फरवरी को दूषित भोजन से विद्यालय के 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए थे। हालत गंभीर होने पर तीन को वाराणसी भेजना पड़ा था। लगातार तीन दिनों में बच्चों के बीमार होने का सिलसिला जारी था। विद्यालय प्रशासन पंचामृत दूषित होने की बात कह रहा था जबकि जांच में खाना दूषित होने की बात सामने आई है। जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण कर एडीएम विजय बहादुर के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराई थी और  लखनऊ की टीम भी जांच की थी।

विज्ञापन

 

प्रशासन ने तीन लोगाें आरोपी बनाया जबकि लखनऊ की टीम ने चार को आरोपी बनाया था। आरंभिकजांच में दो लोगों जिम्मेदार पाए गए हैं। नवोदय विद्यालय संगठन के एडिशनल कमिश्न लखनऊ अंबेश कुमार ने नवोदय विद्यालय पटेहरा में तैनात स्टाफ नर्स रीता पांडेय व मेस के खानपान सहायक राकेश सिंह को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed