फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two employees killed after being hit by a train while patrolling.

Mirzapur News: पेट्रोलिंग करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की मौत

Thu, 03 Sep 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two employees killed after being hit by a train while patrolling.
चुनार के पिरल्लीपुर गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात 11 बजे पेट्रोलिंग करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव निवासी रामशरण (24) व इंदरपुर कुसुम्ही निवासी रणजीत कुमार (25) रेलवे डीएफसीसी रेलवे कॉन्ट्रैक्ट ठेकेदार के कर्मचारी थे। मंगलवार रात 11 बजे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। पिरल्लीपुर गांव के पास ट्रैक पर मंगलवार रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। रामशरन तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वहीं रणजीत तीन भाईयों में छोटा व अविवाहित था। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रेलवे की सूचना पर कजरहट चौकी प्रभारी सदानंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष चुनार विजय शंकर सिंह ने बताया कि बताया कि दोनों डीएफसीसी रेलवे ठेकेदार के कर्मी थे। रात में रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed