{"_id":"6a9800fd37688c36200912bc","slug":"two-elderly-women-died-after-buried-under-debris-of-house-that-collapsed-due-to-rain-in-mirzapur-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदरत का कहर: लगातार बारिश से गिरे दो कच्चे मकान, मलबे में दबकर दो वृद्ध महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरत का कहर: लगातार बारिश से गिरे दो कच्चे मकान, मलबे में दबकर दो वृद्ध महिलाओं की मौत
Wed, 02 Sep 2026 04:27 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 02 Sep 2026 04:27 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच कच्चे मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
कुमारी देवी व सुहागी देवी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। हलिया और अदलहाट थाना क्षेत्रों में बारिश के चलते कच्चे मकान ढहने से मलबे में दबकर दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के सोठिया कला गांव में मंगलवार रात कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। मकान में सो रही सुभागीन देवी (80) मलबे में दब गईं। मकान गिरने की आवाज सुनकर पुत्रवधू ने शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका का इकलौता पुत्र रामनरेश उस समय भेड़ लेकर मझियार सिवान गया था। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार गिरने से वृद्धा की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं अदलहाट थाना क्षेत्र के असरफाबाद गांव में बुधवार सुबह बारिश के दौरान कच्चा मकान ढह गया। इसके मलबे में दबकर कुमारी देवी (65) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की पुलिस को कोई सूचना या तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन