{"_id":"60dabbb78ebc3e22246ade14","slug":"two-died-in-road-accident-car-overturned-hit-man-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में हादसा: पैदल जा रहे अधेड़ को टक्कर मारकर पलटी कार, एक किशोरी की मौत, अधेड़ को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में हादसा: पैदल जा रहे अधेड़ को टक्कर मारकर पलटी कार, एक किशोरी की मौत, अधेड़ को ट्रक ने कुचला
Tue, 29 Jun 2021 11:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:50 AM IST
सार
मिर्जापुर जिले के अदलहट थाना क्षेत्र के कौड़िया कला गांव के पास यह हादसा हुआ है। यहां एक पैदल जा रहे अधेड़ को एक कार ने टक्कर मार दी, जिसे ट्रक ने कुचल दिया और मौत हो गई। वहीं कार सवार किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के अदलहट थाना क्षेत्र के कौड़िया कला गांव के पास मंगलवार की सुबह एक कार पैदल चल रहे अधेड़ को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रेफर के बाद ट्रामा सेंटर ले जाते समय किशोरी की रास्ते मे मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कौड़िया कला के पास अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे कैलाश चौहान(40) पुत्र मिठाईलाल को टक्कर मारते हुए पलट गई। सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से कैलाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
कार सवार संतोष(48) पुत्र विजई, श्लोक(14) पुत्र संतोष व काजल(17) पुत्री संतोष निवासी घुरहूपुर थाना अदलहाट गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना अदलहाट पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी जाते समय रास्ते में काजल की मौत हो गई। अदलहाट पुलिस द्वारा दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन