फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two corona positive found

दो मिले पाजिटिव

Sat, 30 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two corona positive found
मिर्जापुर। जिले में चार दिन की राहत के बाद शनिवार को कोरोना के दो नए के सामने आए। दोनों विंध्याचल के परसिया स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में बनी क्वारंटीन सेंटर में थे। उनकी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, जबकि दूसरी रिपोर्ट में पाजिटिव । दोनों को विंध्याचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। शनिवार को कुल 70 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें दो पाजिटिव और 68 की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसमें कछवां निवासी महिला के पुत्र की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनकी छुट्टी होने के बाद बाद एक्टिव केस की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह लगातार कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद इस सप्ताह लगातार चार दिनों से कोई नया के सामने नहीं आया था। कोरोना का नया के सामने न आने से स्वास्थ विभाग राहत की सांस ले रहा था। शनिवार की सुबह दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इससे हड़कंप मच गया। इसमें एक सोनभद्र घोरावल का निवासी और दूसरा छानबे ब्लॉक के भैदपुर गांव का निवासी है। दोनों 14 मई को ट्रक द्वारा मुंबई से आए थे। 14 को भेजा गया इनका सैंपल निगेटिव आया था। इसके बाद 22 मई को इनका दोबारा सैंपल भेजा गया। बाहर से आने वाले संदिग्धों का एक सप्ताह में दोबारा सैंपल भेजा जाता है। शनिवार को इनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। शनिवार को 70 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें दो पॉजिटिव बाकी अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पाजिटिव पाए गए दोनों संक्रमित को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिले में अब तक 34 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसमें 17 के स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। दो संक्रमित के बढ़ने के बाद संख्या 17 हो गई थी। शाम को संक्रमित बालक की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको छुट्टी दी गई। इसके बाद एक्टिव केस की संख्या 15 हो गई। इसमें एक वाराणसी रेफर है। जिले के आईसोलेशन में 46 का उपचार चल रहा है। इसमें मिर्जापुर से 14, भदोही से 25 और सोनभद्र के सात है।
विज्ञापन

मासूम की रिपोर्ट आने पर मां संग गया घर
विंध्याचल। आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कछवा निवासी महिला के पांच वर्षीय पूज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर शनिवार की शाम को उसे मां के साथ घर आने क बाद भी चार दिनों से उसके साथ रह रही थी। बीते सात मई को मुंबई से लौटी कछवां निवासी एक महिला कोरोना संक्रमित हुई। जिसके बाद उसके परिवार के 11 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। महिला समेत उसके परिवार के आठ लोगों की रिपोर्ट अब तक नेगेटिव आ चुकी है। इसमें महिला की देवरानी भी है। मंगलवार को उसके देवरानी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। देवरानी अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ भर्ती थी। पुत्र की रिपोर्ट न आने के कारण उसकी मां उसके साथ रह रही थी। चार दिन बाद उसके पुत्र की रिपोर्ट निगेटिव आने पर शनिवार को उसके बालक को उसकी मां के सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दे दी गई। परसिया क्वारंटीन में रह रहे 12 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर उनको छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित के गांव में कराया सैनिटाइज
जिगना। छानबे ब्लाक क्षेत्र के भैदपुर गांव निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओ पी तिवारी कोरोना रिस्पांस टीम के साथ गांव में पहुंचे। गांव में पहुंच कर सैनिटाइज कराने के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वालों की पड़ताल किया। संक्रमित व्यक्ति के गांव में आने पर प्रधान अखिलेश सिंह ने एम्बुलेंस व पुलिस बुलाकर उसे अस्पताल भेजवाया था। 14 दिन का क्वारंटीन होने पर बाहर ही रखा गया था। पहली जांच निगेटिव आई, दूसरी जांच पाजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भ्रमण कर संपर्क में आने वालों की जानकारी इकट्ठा किया। लक्षण मिलने पर इन लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर के डा. मनोज सिंह, डा. एसडी मिश्र व मृत्युंजय कुमार की टीम गांव में भ्रण्मा कर जांच किया।
हाट- स्पाट मुक्त हुआ कछवां
कछवां। मुंबई से लौटी महिला के संक्रमित पाए जाने पर कछवां को हाट स्पाट बनाया गया था। शनिवार को 21 दिन पूरा होने पर हाट स्पाट मुक्त कर दिया गया। अब जिले में नौ हाट स्पाट है। आठ मई को कछवां के पीर खां वार्ड में मुंबई से लौटी महिला के संक्रमित होने पर वार्ड को हाट स्पाट बनाया गया था। इसके बाद महिला के परिवार के 11 लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद हाट-स्पाट क्षेत्र के बड़ा कर द िया गया था। संक्रमित के मिलने के 21 दिन तब हाट स्पाट रहता है। इस बीच महिला के परिवार के नौ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको छुट्टी दे दी गई। शनिवार को 21 दिन पूरा होने पर हाट स्पाट खत्म कर दिया गया।

जांच न कराने पर विवाद
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पदारथ लाल की गली में शनिवार की रात बाहर से आए एक युवक के जांच न कराने पर मोहल्ले के लोगों ने विरोध जताया। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल रविंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को जांच कराने के लिए कहा। इसके बाद भी युवक जांच कराने नहीं गया तो सुबह फिर विवाद हो गया।
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
पाजिटिव 47 - मिर्जापुर के 15 (एक रेफर), भदोही के 25, सोनभद्र के सात ।
क्वारंटीन किए गए-13 - ( लोहंदी शेल्टर होम में -13)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed