{"_id":"644f8bd1623294c12105b9d3","slug":"two-children-died-by-drowning-in-water-while-taking-out-ball-from-pit-in-mirzapur-2023-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: गड्ढे से गेंद निकालते समय पानी में डूब कर दो बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: गड्ढे से गेंद निकालते समय पानी में डूब कर दो बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम
Mon, 01 May 2023 03:22 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 01 May 2023 03:22 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले के सिंधुरिया गांव में सोमवार सुबह गड्ढे से गेंद निकालने के चक्कर में दो बच्चे पानी में डूब गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
पानी में डूब कर दो बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के सिंधुरिया गांव में सोमवार सुबह गड्ढे से गेंद निकालने के चक्कर में दो बच्चे पानी में डूब गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। विंध्याचल क्षेत्र के नदिनी निवासी प्रत्यक्ष उर्फ देव (10) पुत्र स्व. प्रदीप सिंह विंध्याचल थाना क्षेत्र के सिंधुरिया गांव अपने बुआ के घर एक सप्ताह पहले आया था। सोमवार सुबह 10 बजे प्रत्यक्ष और उसके फुफेरे भाई वैभव (10) गेंद खेल रहे थे।
विज्ञापन
मकान के पास सोख्ते के लिए गड्ढा खोदा गया था। उसी में गेंद चली गई। गेंद निकालने के चक्कर में दोनों बच्चे पानी में डूब गए। बच्चों को न देख परिजनों ने करीब साढ़े 11 बजे उनकी तलाश शुरू की। गड्ढे के पास बच्चों के चप्पल दिखे। गड्ढे में तलाश किया तो दोनों मिले।
विज्ञापन
आनन-फानन दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्ष उर्फ देव माता-पिता का इकलौता संतान था। पिता की मौत हो चुकी है। पीड़ित परिवार का रो-कर बुरा हाल है। बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बचपन में छोड़ा घर, गोलगप्पे भी बेचे, अब IPL में शतक, कांटों भरा रहा है भदोही के लाल यशस्वी का सफर