फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two boys died due to drowning in a pit filled with water while retrieving the ball

Mirzapur News: गेंद निकालते समय पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बालकों की मौत

Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two boys died due to drowning in a pit filled with water while retrieving the ball
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सिंधुरिया गांव में सोमवार को सुबह गेंद खेलते समय पानी भरे में गड्ढे में चले जाने पर दो बालक उसे निकालने के लिए चले गए। गेंद निकालने के दौरान दोनों गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। जब दोनों घर के पास नहीं दिखाई दिए तो परिजन गेंद देखकर गड्ढे में उतरे। दोनों बालकों को बाहर निकालकर डाॅक्टर के पास ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के सिंधुरिया गांव निवासी विकास सिंह उर्फ विकेश एक नए मकान का निर्माण करा रहे हैं। उसी मकान से सटकर पीछे की तरफ सोख्ता (गड्ढा) खोदा गया है। जिसमें पानी भरा हुआ है। क्षेत्र के नदिनी गांव निवासी प्रत्यक्ष उर्फ देव (10) अपने बुआ के घर सिंधुरिया गांव आए थे। सोमवार को सुबह नौ बजे विकास सिंह के पुत्र वैभव सिंह (10) अपने मामा स्व. प्रदीप सिंह उर्फ दीना सिंह के पुत्र देव उर्फ प्रत्यक्ष सिंह (10) के साथ गेंद खेल रहा था। कुछ देर बाद भट्ठे से आए विकास सिंह दोनों बच्चों को घर पर न देख खोजबीन करने लगे। इस दौरान नए मकान के पीछे गए सोख्ता के पास चप्पल पड़ा मिला। गेंद गड्ढे में भरे पानी में तैर रही थी। आशंका होने पर गड्ढे में उतरकर खोजबीन करने पर दोनों बच्चों के शव मिले। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिंदा होने की आस पर परिजन दोनों बच्चों को डॉक्टर के यहां ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देव उर्फ प्रत्यक्ष सिंह के परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। पंचनामा भरकर दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि खेलते समय दो बच्चों की पानी भरे गड्ढे में गिर जाने से डूबने से मौत हो गई। पंचनामा कराकर दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed