फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two arrested with ganja worth Rs 55 lakh

Mirzapur News: 55 लाख के गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with ganja worth Rs 55 lakh
मिर्जापुर। मैजिक में पीछे केबिन बनाकर गांजा छिपाकर ले जा रहे दो तस्करों को अदलहाट पुलिस ने सोमवार को कौड़िया कला आरके रोड लाइंस के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से 55 लाख के गांजा बरामद हुआ। मामले का खुलासा एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में किया
विज्ञापन

एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि अदहाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांजा तस्कर जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस वाहनों की जांच करने लगी। जांच के दौरान मैजिक में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। गाड़ी से 115 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 55 लाख रुपये बताई गई। गिरफ्तार गांजा तस्करी का आरोपी सोनू कुमार यादव निवासी शांतिनगर मौलाबाद थाना टाउन भोजपुर बिहार व मनीष प्रजापति निवासी निरीया पोस्ट धरवार थाना करछना जनपद प्रयागराज पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गांजा में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया। पकड़े गये आरोपियों ने बताया गया कि वे ओडिसा से टाटा मैजिक में पीछे कैबिन बनाकर उसी में छिपाकर गांजा औरंगाबाद बिहार ले जा रहे थे। जहां से मांग के अनुसार आपूर्ति करते हैं। जिससे प्राप्त पैसे को आपस में बांटकर भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed