{"_id":"612d26a77fa1251d6166efbe","slug":"twin-sisters-missing-in-mirzapur-both-had-gone-for-coaching-police-were-looking-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में जुड़वा बहनें लापता: कोचिंग के लिए दोनों निकली थीं, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में जुड़वा बहनें लापता: कोचिंग के लिए दोनों निकली थीं, पुलिस तलाश में जुटी
Tue, 31 Aug 2021 12:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र से रविवार की दोपहर कोचिंग के लिए निकलीं 15 वर्षीय जुड़वा बहनें लापता हो गईं। परिवार वालों ने खोजबीन के बाद जानकारी न मिलने पर कटरा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
दोनों किशोरियां रविवार की दोपहर दो बजे रतनंगज में कोचिंग के लिए ई-रिक्शा से निकली थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। परिजन दोनों की खोजबीन में जुटे रहे, काफी तलाश के बाद सुराग न मिलने पर कटरा कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। कटरा कोतवाल स्वामीनाथ प्रकाश का कहना है कि मां की डांट से नाराज होकर दोनों घर से निकली हैं। गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। सीओ सिटी प्रभात राय का कहना है कि जल्द किशोरियों की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन