फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Twenty batteries were stolen after the shop's shutter was broken open; batteries were also removed from e-rickshaws.

Mirzapur News: दुकान का शटर तोड़कर 20 बैटरी चोरी, ई-रिक्शा से भी निकाली बैटरी

Thu, 22 Jan 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Twenty batteries were stolen after the shop's shutter was broken open; batteries were also removed from e-rickshaws.
अहरौरा। थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात सोनपुर स्थित चकजाता पहाड़ के पास दुकान की शटर तोड़कर चोरों ने चार्जिंग में लगी दो दर्जन से अधिक बैटरी चोरी कर ली। टोटो पलट कर उसकी बैटरी भी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने जानकारी लेकर पल्ला झाड़ लिया। इलाके के लोगों में चोरी को लेकर दहशत है। जमुई मार्ग पर सोनपुर घाटी के पास मंगलवार की रात अलग-अलग इलाकों में चोरों ने घटनाओं को अंजाम दिया। चकजाता पहाड़ के पास नगर के बूढ़ादेई निवासी सलामु की सेल्फ डायनमो बैटरी की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि शटर चाड़कर चोर दुकान में घुसे और चार्जिंग में लगी 20 बड़ी बैटरी के अलावा अन्य सामान लेकर निकल गए। सलामु ने बताया कि दो लाख से अधिक की चोरी हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा सोनपुर गांव स्थित पंचायत भवन के सामने कुएं के पास अधवार के गोलू की बैटरी चालित खड़ी ई-रिक्शा पलट कर उसकी भी बैटरी खोल कर ले गए। थोड़ी दूर पर स्थित दुकान के सामने खड़ी ई-रिक्शा को ढकेल कर कुछ दूर ले गए। पलट कर उसकी बैटरी चोरी करनी चाहिए पर वाहन चालक ने पहले ही बैटरी निकाल ली थी। चोरी के इन घटनाओं की सूचना मिलते ही पीड़ितों ने 112 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीआरवी आई और जानकारी लेकर चली गई। मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी के घटनाओं की जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed