फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tubewells dozer faulty

Mirzapur News: ट्यूबवेलों के डोजर खराब, कैसे मिले शुद्ध पेयजल

Sat, 29 Apr 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tubewells dozer faulty
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर क्षेत्र में ट्यूबवेलों पर लगे अधिकांश डोजर खराब हैं। इससे नागरिकों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की पालिका की मंशा पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट, दुर्गादेवी, सिटी कोतवाली के सामने, स्टेशन रोड व बसही के ट्यूबवेल पर लगा डोजर खराब है। बरियाघाट व दुर्गादेवी का डोजर तो काफी दिनों से खराब चल रहा है। हालत यह है कि नगर के अधिकांश ट्यूबवेलों से बिना शोधन के ही जल की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में अधिकांश वार्डों में सीधे ट्यूबवेल से ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। जो टंंकियां बनाई गई हैं वे भर नहीं पाती और उनसे निकलने वाली पाइप लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसलिए अब सीधे इन ट्यूबवेलों से ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके लिए हर ट्यूबवेल पर डोजर लगना अनिवार्य है । नगर मेंं इस समय कुल 66 ट्यूबवेल हैं। इसमें से दो प्रधान डाकघर के सामने और बंसवरिया का ट्यूबवेल रिबोर किया गया है। इसलिए वह बंद है, शेष 64 ट्यूबवेल जल की आपूर्ति कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी ट्यूबवेलों पर डोजर लगा हुआ है। नगर में 25750 पानी के कनेक्शन पालिका ने जारी किया है। कई जगह पर अवैध कनेक्शन भी लोगों ने लगवा लिया है। नगर पालिका की ओर से उसकी जांच कराई जा रही है। नागरिकों का यह भी कहना है कि जो टंकियां हैं, उनकी सफाई नहीं कराई जाती जिससे पानी प्रदूषित हो जाता है। मांग की गई कि समय समय पर टंकियों की जांच कराकर उसकी सफाई भी होनी चाहिए।
विज्ञापन

सभी ट्यूबवेल के डोजर क्रियाशील हैं। कभी- कभी डोजर एयर ले लेता है जिससे वह काम करना बंद कर देता है। इससे भ्रम होता है कि वह खराब हो गया है। इसी प्रकार सभी टंकियों की नियमित अंतराल पर सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधीर कुमार वर्मा, जलकल अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed