{"_id":"67bb6b686496569e350f3cbe","slug":"tte-slaps-passenger-during-ticket-checking-mirzapur-news-c-20-1-vns1027-899056-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई ने यात्री को जड़ा थप्पड़, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई ने यात्री को जड़ा थप्पड़, यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर आई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में रविवार की रात टिकट चेक करने के दौरान टीटीई ने यात्री को थप्पड़ मार दिया। इससे दोनोंं में हाथापाई हो गई। नाराज यात्रियों ने टीटीई को दौड़ा लिया। टीटी भागकर आरपीएफ थाने में पहुंचा। यात्री भी वहां पहुंच कर हंगामा करने लगे। आरपीएफ व जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। ट्रेन छूट जाने से यात्री हंगामा करने लगे।
लोकमान्य तिलक टर्मिनल रविवार की रात आठ बजे के करीब मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर आई। इस दौरान टिकट चेक करने को लेकर यात्री का टीटीई से विवाद हो गया। भदोही जिले के ज्ञानपुर निवासी अमित तिवारी ने बताया कि उनके परिवार मुंबई जाने के लिए मिर्जापुर स्टेशन पर पहुंचा। छह लोगों का टिकट था। परिवार के लोग ट्रेन में चढ़ रहे थे। तभी उसके भाई से टीटीई ने विवाद कर लिया। जीआरपी प्रभारी राम दवर ने बताया कि पहले ट्रेन पर चढ़ने को लेकर विवाद हुआ। जीआरपी के जवानों ने मना किया। फिर टीटीई से यात्री का विवाद हुआ। मारपीट नहीं हुई है। संवाद