{"_id":"67bb67a6c109c6832d03e1af","slug":"tt-slaps-passenger-during-ticket-checking-uproar-in-lokmanya-tilak-terminal-train-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News : टिकट चेकिंग के दौरान टीटी ने यात्री को मारा थप्पड़, लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन में हंंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News : टिकट चेकिंग के दौरान टीटी ने यात्री को मारा थप्पड़, लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन में हंंगामा
Sun, 23 Feb 2025 11:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:53 PM IST
सार
ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीटी ने एक यात्री को थप्पड़ मार दिया जिसके बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया और विरोध करने लगे। जीआरपी ने मारपीट की घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : credit
विस्तार
रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर आई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में रविवार की रात टिकट चेक करने के दौरान टीटी ने यात्री को थप्पड़ मार दिया। इससे विवाद हो गया। हाथापाई हो गई। नाराज यात्रियों ने टीटी को दौड़ा लिया। टीटी भागकर आरपीएफ थाने में पहुंचा। यात्री भी वहां पहुंच कर हंगामा करने लगे। आरपीएफ व जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। ट्रेन छूट जाने से यात्री हंगामा करने लगे। यात्री स्टेशन पर बैठे है।
विज्ञापन
लोकमान्य तिलक टर्मिनल रविवार की रात आठ बजे के करीब मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर आई। इस दौरान टिकट चेक करने को लेकर यात्री का टीटी से विवाद हो गया। भदोही जिले के ज्ञानपुर निवासी अमित तिवारी ने बताया कि उनके परिवार मुंबई जाने के लिए मिर्जापुर स्टेशन पर पहुंचा। छह लोगों का टिकट था। परिवार के लोग ट्रेन में चढ़ रहे थे। तभी उनके भाई से टीटी ने विवाद कर लिया।
विज्ञापन
टीटी ने उनके भाई को थप्पड़ मार दिया । हाथापाई हो गई। टीटी को पकड़ना चाहा तो वह भाग कर आरपीएफ थाने में चला गया। इसके बाद जीआरपी आरपीएफ के लोग आ गए, उनकी ट्रेन भी छूट गई बदतमीजी करने वाले टीटी पर कार्रवाई के बजाय आरपीएफ व जीआरपी के लोग भी उनके परिजनों को डांटने लगे। जीआरपी प्रभारी राम दवर ने बताया कि पहले ट्रेन पर चढ़ने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
जीआरपी के जवानों में मना किया। फिर टीटी से विवाद हुआ। मारपीट नहीं हुई है।