फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck's brake failure, death of driver and helper jumped to escape

Mirzapur News: ट्रक का ब्रेक फेल, बचने के लिए कूदे चालक व खलासी की मौत

Mon, 12 Jun 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Truck's brake failure, death of driver and helper jumped to escape
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर शनिवार को देर रात अचानक ब्रेक फेल होने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस दौरान बचाव में चालक और खलासी ट्रक से नीचे कूद गए। कूदने के कारण दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक और खलासी को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के केरपा रामदिहरा निवासी 25 वर्षीय चालक राजा उर्फ तौसीफ खान पुत्र ऐनुल खान अपने खलासी 24 वर्षीय आजम खान पुत्र जफरुद्दीन खान के साथ छत्तीसगढ़ से ट्रक पर कोयला लादकर बिहार जा रहे थे। शनिवार की रात करीब दो बजे ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़का मोड़ के पास अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। उधर, जैसे ही ट्रक का ब्रेक फेल हुआ, घबराहट में चालक और खलासी ट्रक से नीचे कूद गए। ट्रक से कूदने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर ड्रमंडगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर चालक की मौत हो गई थी। पुलिस ने चालक और खलासी दोनों को मंडलीय अस्पताल भेजवाया। इस बीच रास्ते में खलासी की भी मौत हो गई। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कराकर परिजनों और ट्रक मालिक को सूचना दी। सूचना पर दोपहर बाद परिजन पहुंचे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक से कूदने के कारण घायल चालक व खलासी की मौत हो गई। दोनों के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed