फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck owner strike continue

मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखेंगे

Sat, 03 Oct 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Sat, 03 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Truck owner strike continue
टोल बैरियर व टीडीएस कटौती तुरंत समाप्त करने की मांग को लेकर आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस दिल्ली एवं लखनऊ के आह्वान पर एक अक्तूबर से चल रहा ट्रक मालिकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल का समर्थन कर रहे मिर्जापुर मोटर आपरेटर एसोसिएशन के ट्रक मालिकों ने शुक्रवार को भरूहना चौराहे पर मांग पूरी न होने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने ट्रक मालिकों से कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है तबतक वह लोग सड़क  पर अपना वाहन नहीं उतारेंगे।  
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन ट्रक आपरेटरों की हड़ताल का असर जिले  में भी रहा। अपनी मांगों को लेकर ट्रकों के पहिए जाम करने वाले ट्रक मालिकों ने मांग पूरी नहीं होने पर भरूहना चौराहे पर ट्रकों के पास प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष  शैलेश दूबे ऊर्फ झुंडी ने कहा कि एआईएमटी की हड़ताल का पूरा समर्थन किया जाएगा। बताया कि टोल बैरियरों  पर ठेकेदारों द्वारा मनमाने तरीके से वसूली की जाती है। विरोध जताने पर  कर्मचारियों द्वारा मारपीट कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा टोल नीति ना तो  पारदर्शी है ना जबावदेह। टोल नीति में बहुत खामियां हैं जो समय  समय पर  जागरूक मीडिया वर्ल्ड बैंक इंटिग्रिटी रिपोर्ट कैग  सड़क उपभोक्ता उठाते  रहते हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सरना ने कहा कि ट्रांसपोर्ट जगत पर  टीडीएस कटौती तुरंत समाप्त हो। टीडीएस प्रणाली वित्तीय एक्ट 2015 से पूर्व  की ही लागू हो। ट्रकों के पहिए थमने से करोड़ों रुपये के नुकसान होने  की आशंका है। वहीं खाद्य वस्तुओं पर भी इसका असर देखने को मिला। कई  स्थानों पर सब्जी फल समेत अन्य सामान नहीं पहुंच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed