{"_id":"60c1b17c8ebc3eb5fd3587c6","slug":"truck-going-from-mp-to-bihar-carrying-pulses-overturned-in-a-ditch-in-mirzapur-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः एमपी से दाल लेकर बिहार जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः एमपी से दाल लेकर बिहार जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, चालक घायल
Thu, 10 Jun 2021 12:00 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:00 PM IST
सार
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक कटनी मध्यप्रदेश से दाल लादकर बिहार जा रहा था। घाटी उतरते समय अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। उसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक गहरी खाई में चली गया। दुर्घटना के बाद ट्रक पर लदी दाल की बोरियां चारों तरफ बिखर गयीं।
विज्ञापन
ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज घाटी में गुरुवार की सुबह छोटका मोड़ हनुमान मंदिर के पास अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक 20 फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि खलासी बाल-बाल बच गया। जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक अवध नरेश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक कटनी (मध्यप्रदेश) से दाल लादकर बिहार जा रहा था। ड्रमंडगंज घाटी में उतरते समय अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। उसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक गहरी खाई में चला गया। दुर्घटना के बाद ट्रक पर लदी दाल की बोरियां चारों तरफ बिखर गयीं। घायल 34 वर्षीय ट्रक चालक शीतला प्रसाद बिंद पुत्र शंकरलाल बिंद पीलीकोठी कचार थाना कोतवाली कटरा मिर्जापुर का निवासी है ।
विज्ञापन