{"_id":"66ff0e5fa183d2bdfc073393","slug":"truck-collides-with-tractor-trolley-from-behind-in-mirzapur-eight-laborers-killed-2024-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Road Accident : मजदूरों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 10 की मौत, तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Road Accident : मजदूरों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 10 की मौत, तीन रेफर
Fri, 04 Oct 2024 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:59 AM IST
सार
छत की ढलाई कर वापस आ रहे ट्रैक्टर सवार मजदूरों को पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया है। मौके पर एसपी सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। सुबह तक बचाव कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कछवां थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर स्थित कटका गांव के पास गुरुवार की रात भीषण सड़क दुर्घटना हुई। छत की ढलाई कर वापस आ रहे ट्रैक्टर सवार मजदूरों को पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया है। मौके पर एसपी सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंच गए थे। सुबह तक बचाव कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के तिउरी गांव में छत की ढलाई का काम समाप्त कर देर रात ट्रैक्टर से चालक सहित 12 मजदूर वाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत अपने गांव बीरबलपुर लौट रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे पीछे बाइक से मजदूरों का मेठ भी चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, औराई की तरफ से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक को टक़्कर मारते हुए ट्रैक्टर से टकराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर कुछ ऊपर उछल कर सड़क के बगल नाले में चला गया। फिर ट्रक उसके ऊपर से होते हुए नाले में फंस गया। नाले में पानी भरा था। कुछ की जोरदार टक्कर तो कुछ की नाले में डूबने से मौत हो गई। लगभग रात 1:45 बजे घटी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सदर अमर बहादुर सहित आसपास के थानों की फोर्स पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। नाले से शव निकाले गए तो सड़क पर स्थित क्षत-विक्षत शवों को हटवाया गया।
गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भेजा गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। एसपी अभिनन्दन और सीओ सदर ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। वाहनों का आवागमन सूचारू रूप से शुरू हो सका। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह और एसडीएम गुलाब चंद्र भी मौके पर पहुंचे। वाहनों के बिखरे टुकड़ों को हटाने का कार्य चल रहा था।
अनिल कुमार, अरुण, राकेश कुमार, नितिन और विकास की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों का नाम और पता
- भानू प्रताप पुत्र हीरालाल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी रामसिंहपुर मिर्जामुदार (वाराणसी)
- विकास कुमार पुत्र अखिलेश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी रामसिंहपुर मिर्जामुराद (वाराणसी)
- अनिल कुमार पुत्र हुबलाल उम्र करीब 35 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद
- सूरज कुमार पुत्र हुबलाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद (वाराणसी)
- सनोहर पुत्र नन्दू उम्र करीब 25 वर्ष निवासी निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद (वाराणसी)
- राकेश कुमार पुत्र कन्हैया लाल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद (वाराणसी)
- प्रेम कुमार पुत्र महंगी उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद (वाराणसी)
- राहुल कुमार उर्फ टिल्लू पुत्र मुन्ना लाल उम्र करीब 26 वर्ष बीरबलपुर मिर्जामुराद (वाराणसी)
- नितिन कुमार पुत्र दौलत राम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद (वाराणसी)
- रोशन कुमार पुत्र दीनानाथ उम्र करीब 17 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद (वाराणसी)
सनोहर, प्रेम कुमार, रोशन, भानु प्रताप और सूरज की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
घायलों का नाम और पता
- आकाश कुमार पुत्र नन्दलाल उम्र करीब 18 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
- जमुनी पुत्र सहती उम्र करीब 26 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
- अजय सरोज पुत्र छब्बन उम्र करीब 50 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी