फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck and trailer collision to save bike rider

बाइक सवार को बचाने में ट्रक व ट्रेलर में हुई टक्कर

Mon, 30 Nov 2020 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Truck and trailer collision to save bike rider
पड़री। थाना क्षेत्र के अघवार चौराहे पर सोमवार की सुबह बाइक सवार को बचाने में ट्रक व ट्रेलर की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक 40 मिनट तक स्टेयरिंग में फंसा रहा। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान राजमार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के इमिलिया अतरैला निवासी 36 वर्षीय कलाम ट्रेलर पर क्लिंकर लाद कर मिर्जापुर से चुनार की ओर जा रहा था। पड़री के अघवार निवासी श्यामपति 14 चक्का ट्रक पड़री की ओर से मिर्जापुर की तरफ जा रहा था। अघवार चौराहे के पास बाइक को बचाने में ट्रक और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक स्टेयरिंग में फंस गया। ग्रामीणों की मदद से 40 मिनट बाद कलाम को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना के दौरान 40 मिनट तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पड़री वेंकटेश तिवारी ने दोनों गाड़ियों को किनारे कराया। उसके बाद आवागमन शुरु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed