फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck and bus collision many passenger injured in mirzapur up

यूपी: ट्रक और रोडवेज की आपस में भिड़ंत, 18 यात्री घायल, तीन गंभीर

Sat, 20 Feb 2021 03:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Feb 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
Truck and bus collision many passenger injured in mirzapur up
demo pic

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी मार्ग मोड़ पर शनिवार की सुबह सवारियों को लेकर मिर्जापुर जा रही रोडवेज बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक, बस चालक, परिचालक समेत 18 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। रोडवेज चालक समेत तीन की हालत गंभीर देख उनको मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 32 सवारियों को लेकर रोडवेज बस शनिवार की सुबह हलिया से मिर्जापुर जा रही थी। ट्रक वाराणसी से टावर का सामान लेकर पिपरा बाजार जा रहा था। रोडवेज बस हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी मोड़ के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे रोडवेज बस, ट्रक चालक और सवारी समेत 18 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेज दिया। घायलों में रोडवेज चालक हलिया थाना क्षेत्र के पौडीराम पुर निवासी सुरेश सिंह(40), परिचालक भटवारी निवासी केशरी दत्त त्रिपाठी, बडौहा निवासी सुनीता(35), सुकतरवा निवासी तिलकधारी(50), बडौही निवासी कृष्णावती (30), भगवंती(50), जमालपुर निवासी राजकुमार(40),थोथा निवासी बउ पांडेय (40), गौरवां निवासी शैयद अंसारी(40), तीता निवासी सोभनाथ (50), मनिगढा निवासी देवनारायण(45), थोथा निवासी लक्ष्मन पटेल(40), वीरबहादूर सिंह, हीरालाल, थोथा निवासी संध्या दूबे (40), पिपरा निवासी लवकुश अग्रहरि, बरयां निवासी विजय शकंर घायल हो गए।

अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। ट्रक चालक देवरी आमघाट निवासी रमेश सिंह घायल हो गया। सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर उनको मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के एक घंटे बाद उपजिलाधिकारी लालगंज जंगबहादुर सिंह यादव पहुंच कर मरीजों का हालचाल जाना। गांव के लोगों ने बताया कि सड़क की पटरी के पास तीन पेड़ होने के कारण मोड़ पर आमने-सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखाई देते। एसडीएम ने वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे को पेड़ कटवाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed