{"_id":"6ab824e708e9e1e38e094f3b","slug":"truck-and-bus-collide-four-of-the-five-injured-are-from-sonbhadra-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-161958-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रक और बस की टक्कर, पांच घायलों में चार सोनभद्र के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रक और बस की टक्कर, पांच घायलों में चार सोनभद्र के
विज्ञापन
सोनबरसा गांव के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर हुआ हादसा, दो भर्ती, तीन रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़, मिर्जापुर। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर सोनबरसा गांव के पास शनिवार सुबह सवारियों से भरी निजी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। हादसे में बस के आगे बैठे महिला समेत पांच यात्री घायल हो गए। घायलों में चार सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया, जबकि तीन को वाराणसी रेफर किया गया।
सोनभद्र से मिर्जापुर जा रही बस शनिवार सुबह सोनबरसा गांव के पास पहुंची। सड़क किनारे खड़े ट्रक में बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के आगे बैठे सीताराम (28) निवासी सोनौली, बलरामपुर और सुनील (22) निवासी करकी माइंस, सोनभद्र घायल हो गए। दोनों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया।
वहीं, राजेश कुमार (30) निवासी डाला, सोनभद्र, उर्मिला (38) निवासी सलखन, सोनभद्र और मनोज कुमार (40) निवासी सलखन, सोनभद्र को उनके परिजन बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ले गए। राजगढ़ थाना निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दो घायलों को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।