फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tricolour procession taken out to pay tribute to the great heroes of independence

Mirzapur News: तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी के महानायकों को किया नमन

Wed, 13 Aug 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tricolour procession taken out to pay tribute to the great heroes of independence
तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता।  - फोटो : संवाद
मिर्जापुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें आजादी के महानायकों को नमन किया गया। यात्रा में स्वयं सेवी संगठनों से लेकर अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे शामिल रहे। सिटी ब्लाक मुख्यालय से बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीडीओ मुनीश सिंह ने रैली को रवाना किया। चील्ह में कोन ब्लॉक क्षेत्र से यात्रा निकाली गई। जिगना में गैपुरा चौराहा पर आजादी के दीवानों को याद करते हुए संतोष पाठक व क्षेत्र प्रमुख सुमन सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि संजय यादव के अलावा गोपाल पांडेय, हरषू दूबे, अमर बहादुर सिंह, कमलेश दूबे, कृष्ण कुमार दीक्षित आदि रहे। चुनार में पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा पालिका कार्यालय से तहसील, गोला बाजार, चौक बाजार, सर्राफा बाजार बालूघाट स्थित गुहराज निषाद पार्क, पक्का पुल से होते गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात समाप्त हुई। लालगंज में बीडीओ शैलेंद्र के नेतृत्व में बामी नहर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा लहंगपुर हाइवे पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


जब ध्वज लहराता है, तो हर भारतीय का हृदय गर्व से भर उठता है

संवाद न्यूज एजेंसी मिर्जापुर। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के द्वितीय चरण में विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा तिरंगा देश की एकता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। जब ध्वज लहराता है, तो हर भारतीय का हृदय गर्व से भर उठता है। तिरंगे के सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए तिरंगा महोत्सव मनाया जाता है। यह महोत्सव न केवल हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति आदर प्रकट करता है, बल्कि नागरिकों को देशभक्ति से भी ओत-प्रोत करता है। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सहित समस्त छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article