फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tricolor hoisted in educational institutions and institutions

शैक्षणिक संस्थाओं व संस्थाओं में लहराया तिरंगा

Wed, 27 Jan 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted in educational institutions and institutions
मिर्जापुर। जिले में गणतंत्र दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों व अन्य संस्थाओं में ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय पर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ध्वजारोहण किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने ध्वजारोहण किया और देश के संविधान की रक्षा करने की शपथ ली। नगर पालिका परिषद के लालडिग्गी स्थित कार्यालय पर नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। केेबी पीजी कालेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. देवेंद्र पांडेय ने ध्वजारोहण किया। सेंट मेरीज के प्रधानाचार्य जेकब बोना डिसूजा ने ध्वजारोहण किया। लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल मेें चीफ एक्जक्यूटिव विश्वनाथ अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. एनके पांडेय, उप प्रधानाचार्य विनय अग्रवाल, अनिल बरनवाल, केदारनाथ अग्रवाल, मदन अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजेश तिवारी, साधना तिवारी आदि थे। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार धर्मपाल सिंह सरना ने ध्वजारोहण किया। चरणजीत सिंह सोखी, जसवंत सिंह सरना, जगजीत सिंह डंग, महेंद्र सिंह चंडोक, जगमीत सिंह खुराना, प्रधानाचार्य उमा श्रीवास्तव आदि थे। आवास विकास कालोनी स्थित गुरुनानक इंटर कालेज में अध्यक्ष जसवंत सिंह सरना ने झंडा फहराया। जगजीत सिंह डंग, जसबीर सिंह चंडोक, धरमपाल सिंह सरना, चरणजीत सिंह सोखी, प्रधानाचार्य पूर्णिमा द्विवेदी आदि थे। भरूहना स्थित दिल्ली पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में निदेशक रमेश तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अंकित, अजय, जितेंद्र दुबे, सौरभ, संजय, मुकेश, आरजू, सुशीला, कृष्णा, साक्षी आदि थे। कजरहवा का पोखरा स्थित श्रीवास्तव बाल विद्या मंदिर में प्रधानाध्यापिका रेनू श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। सभासद आरती श्रीवास्तव, सुधा शर्मा, मिथिलेश श्रीवास्तव, स्मृति श्रीवास्तव आदि थे।विंध्य पालीटेक्निक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी में जगदीश सिंह पटेल ने ध्वजारोहण किया। श्वेता सिंह, मनोज प्रजापति, पवन, पंकज, धर्मराज सिंह, प्रवीण, अजय आदि थे। खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। घनश्याम बिनानी एकेडमी आफ मैनेजमेंट साइसेंज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डायरेक्टर प्रो. डा. जीशान अमीर, सुमिता दत्ता, मो. अर्शिल, दीक्षा सिंह, ज्ञान प्रकाश, ऋतिक शुक्ला, अंशुलिका सिंह आदि थे। सदर तहसील में अधिवक्ता संघ की ओर से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम गौरव श्रीवास्तव, निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर सुनील कुमार, नायब तहसीलदार उमेश कुमार, राजस्व निरीक्षक नंदलाल, शिवलाल आदि थे।
विज्ञापन

इनसेट
राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं ने भी मनाया गणतंत्र दिवस
मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर ध्वजारोहण किया गया एवं शपथ भी लिया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता रामसिंह, पूर्व नपाध्यक्ष दीपचंद जैन, पीसीसी के सदस्य स्वरूप सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान, कमलेश दुबे, अमिताभ पांडे, विधि सिंह, अताउल्लाह सिद्दीकी, इश्तियाक अंसारी, अर्चना चौबे, मनीष दुबे, अमर चन्द कसेरा, नरेश चौधरीपप्पू प्रजापति ,राजेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र निषाद, मन्नालाल, अशोक पटेल, नरेंद्र भारती आदि थे। रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव के सदस्यों ने विंध्याचल स्थित वृद्ध महिला आश्रम में वृद्ध माताओं के साथ ध्वजारोहण किया। उनको साड़ी, फल, मास्क व मिष्ठान्न का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुकुमार बागची, अमित आहूजा, जसविंदर सिंह, अमित सिंह, रवि कटारे, संदीप गोयल आदि थे। पथरहिया के पीछे संत रविदास मंदिर परिसर में जयहिद मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष एफजेड अहमद ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, रूपेश गुप्ता, रियाज अहमद, अनिता गुप्ता, कुर्बान हाशमी, राजू भारती, धनकू राम अनीता सिंह आदि थे। कजरहवा पोखरा स्थित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सुजीत कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार सिन्हा, सुलभ श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, मंगल श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव आदि थे। बथुआ नकहरा नई बस्ती में अंतरराष्ट्रीय न्यायिक संघर्षवादी संगठन की ओर से संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया। सुरेश सोनकर, राजेश दुबे, महेंद्र यादव, सुरेश यादव आदि थे। डिजीलाइफ आनलाइन सर्विसेज प्रा. लि. परिसर में ध्वजारोहण सुशील कुमार दुबे व आनंद प्रजापति ने किया। पंकज दुबे, संदीप सिह, गौरव जायसवाल, सत्यप्रकाश, मनोज विश्वकर्मा, बृजलाल प्रजापति, लवकुश तिवारी, दयाराम यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
प्रतिभा का हुआ सम्मान
मिर्जापुर। वंदेमातरम ग्रुप के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संपूर्णानंद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में एथलेटिक्स चैंपियन 60 वर्ष के अमरनाथ सिंह को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार चंद्रमणि सिंह को सर्वश्रेष्ऊ मां का पुरस्कार रीना श्रीवास्तव दिया गया। नौजवानों के लिए शहीद रवि सिंह के जीवन का नाट्य रूपांतरण किया गया। इस अवसर पर सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिनंदन, अमन, नाज, वाघा, नमन, जिला पंचायत सदस्य फूलवती देवी आदि थे। इसी प्रकार लोहिया विचार मंच व अरूण दुबे निहंग सेवा ट्रस्ट की आरे से अरूण दुबे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही पांच- पांच लोगों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता आशीष यादव व संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। अनिल कुमार दुबे, डा. ध्रुवजी पांडेय, सुनील पांडेय, आयुष सिंह, रामचंद्र गुप्ता, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा आदि थे। निर्भेद संस्था की ओर से पहाड़ी विकास खंड के कठिनई में गांव और गणतंत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्चुअल वार्ता पद्मश्री डा. भारत भूषण, प्रो. कृपाशंकर, बाबूलाल दहिया, हरिदर्शन, विवेक गंगवार, नित्यापंद सिंह ने किया। इस अवस पर शशांक शेखर मिश्र, धीरज पांडेय, फरख नरगिस, अब्बास, दीपेंद्र यादव, देव मिश्र, सत्या व अन्य थे।

इनसेट
नगर में निकली तिरंगा यात्रा
मिर्जापुर। नगर में मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। हनुमान नगर से निकली तिरंगा यात्रा में मुख्यातिथि नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल रहे। नौजवानों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। तिरंगा यात्रा को नपाध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखा कर यात्रा की शुरुआत की। पूर्व एमएलसी विनीत सिंह के साथ यात्रा में शामिल सैकड़ों युवाओं ने भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम के नारे लगाते हुये बाइक,पैदल,चारपहिया वाहनों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। इस मौके पर ज्ञानचंद गुप्ता,बच्चा वर्मा,अमित सिंह, विजय शक्ति दुबे, लवकुश दुबे,रुद्रेश सिंह,शुभम सिंह, शिवम सिंह,मोहित सिंह,कृष्णा सिंह,अनुराग सिंह,आदित्य सिंह,अनुराग तिवारी,बाबा तिवारी,हेमंत सिंह सहित सैकड़ों नौजवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed