फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Triangle in the way the pit, how faithful walk

त्रिकोण मार्ग में गड्ढे, चलें कैसे श्रद्धालु

Sun, 11 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 11 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Triangle in the way the pit, how faithful walk
त्रिकोण मार्ग में गड्ढे, चलें कैसे श्रद्धालु
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 14 सितंबर को मिर्जापुर के मड़िहान में साढ़े दस बजे खाट सभा करेंगे। हांलाकि खाटसभा के लिए एसपीजी ने स्थल का चयन नहीं किया है। खाट सभा के बाद साढ़े 12 बजे से राहुल गांधी मिर्जापुर में संकटमोचन से महंथ शिवाला तक रोड शो करेंगे, इसके बाद शास्त्री पुल से इलाहाबाद के लिए निकल जाएंगे।
विज्ञापन


  मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने शनिवार को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दीपचंद्र जैन के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, किसान और कांग्रेसजन मिलकर राहुल की खाट सभा और रोड शो को सफल बनाएं।मड़िहान विधायक ने कहा कि मड़िहान में खाट सभा के बाद राहुल गांधी संकट मोचन से रोड शो शुरु करेंगे। रोडे शो घंटाघर, त्रिमोहानी, शहीद उद्यान, नाराघाट, केबी कालेज मुसफ्फरगंज, इमामबाड़ा होते हुए शिवाला महंथ तक जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद विंध्याचल में दर्शन पूजन करेंगे और कंतित स्थित मजार पर चादर चढ़ाएंगे। इसके बाद शास्त्री पुल से होते हुए गोपीगंज के रास्ते इलाहाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही किसानों की हितैषी है, कांग्रेस ने ही अपने कार्यकाल में सभी किसानों का कर्ज माफ किया था, आज भी राहुल गांधी सभी किसानों का कर्ज माफ करवाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए राहुल गांधी किसानों से मांग पत्र भरवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौपेंगे। जिससे सभी किसानों का कर्ज माफ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



मड़िहान विधायक ने कहा कि किसान, युवा और कांग्रेसजन मिलकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाए। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सभी किसानों का कर्ज माफ होगा। कांग्रेसजन राहुल गांधी के रोड शो को सफल बनावें। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय, शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद, अशोक उपाध्याय, भारतेंदु यादव, रामनाथ दूबे, अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed